कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों से लिए छह नमूने
बिजनौर। डीएम के निर्देश खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले के छह कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने खाद्य एवं पेय पदार्थों के छह नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेज दिए। टीम ने बच्चों को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया। कार्यवाहक जिला अभिहीत अधिकारी जेपी सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने धर्मनगरी, भोजपुर, भनेड़ा, राहतपुर खुर्द, हीरावाली, पुरैनी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने विद्यालयों के रसोई घर, बच्चों के लिए तैयार भोजन, शौचालयों की बारीकि से जांच की और बच्चों को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया। टीम ने बच्चों के लिए भोजन पकाने में प्रयुक्त होने वाले सरसों का तेल, पिसी लाल मिर्च, पिसी हल्दी, अरहर की दाल, बेसन, नमक के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजे। टीम में जेपी सिंह, यज्ञ दत्त आर्य, मोहित कुमार आदि रहे।