फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में उपचार के दौरान नगीना की युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। मोहल्ला पटेरी निवासी अब्दुल मालिक की 25 वर्षीय पुत्री फरहा नाज मंगलवार को अपने दो मंजिले मकान की छत पर फल खा रही थी। इसी दौरान बंदरों का एक झुंड छत पर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। इससे घबराकर फरहा छत से गिर गई थी और गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर के लिए रेफर कर दिया था। बिजनौर चिकित्सालय हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। परिजन उसका उपचार दिल्ली में करा रहे थे। बुधवार की सुबह दिल्ली में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की मौत की से परिजनों में कोहराम मच गया। पूर्व पालिका अध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान भी शोक संवेदना व्यक्त करने उसके घर पहुंचे। परिजनों के अनुसार फरहा का अगले माह निकाह होना था। परिवार के सभी लोग इसकी तैयारी में लगे थे। युवती की मौत से शादी की सभी तैयारियां धरी रह गई। मोहल्ले में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें