फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प दिवस के रूप में मनाया शिविर का अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया शिविर का अंतिम दिन
विज्ञापन

हल्दौर। गहलोत डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का अंतिम दिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रविवार को शिविर का विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। प्राचार्या पंकज सिंह ने स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं को राष्ट्र सेवा, सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देने, सामाजिक कार्यों में सहयोग करने का संकल्प दिलाया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रसेवा में अपना योगदान देने तथा समाज सेवा को सर्वोपरि मानने का संकल्प दिलाया। तनु, शिवली, प्रीति रानी, सतेंद्र कुमार, जौनी, कासम अहमद आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिविर में डॉ. नीतू रानी, पल्लवी रानी, डॉ. विजयवीर सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें