फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली प्रभातफेरी
विज्ञापन

नजीबाबाद । सिखों के दसवें दिन गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर श्रद्धालुओं ने शबद-कीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली।
गुरुद्वारा गुरु नानकशाही सिंह सभा कमेटी के प्रधान सरदार बलवीर सिंह, सचिव सरदार जितेंद्र सिंह कक्कड़ के निर्देशन में प्रभात फेरी निकाली गई। हरप्रीत सिंह, दिवजोत सिंह के परिजनों व श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी का फूल बरसा कर स्वागत किया। ज्ञानी उपकार सिंह की अरदास व श्रद्धालुओं की गुरबाणी के साथ प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए गुरु नानक कॉलोनी दरियापुर में हरप्रीत सिंह के आवास पर पहुंची। जसबीर सिंह के फिरत फिरत प्रभु आया परिआ तो सरनाई...,जितेंद्र कक्कड़ के गगन दमामा बाजयो परहि है आदि ने संगतों को निहाल किया। अरदास के पश्चात ज्ञानी उपकार सिंह जी ने हुक्मनामा के साथ संगतों में लंगर की सेवा की गई। प्रभातफेरी ने फिर गुरुद्वारे साहिब वापसी पहुंच चौपाई साहिब का पाठ कर ज्ञानी सुरेंदर सिंह की अरदास के बाद प्रभातफेरी का समापन हुुआ। गुरमीत सिंह, मिनकल, चंचल, दिनेश सिंह, पलविंदर कौर, अमरीक सिंह, मनमोहन सिंह, अमरजीत सिंह, डोली कक्कड़, कुलबीर कौर कक्कड़, गुरदीप सिंह,चंचल चंडोक,अशोक अग्रवाल, डॉ. घिडियाल, हरेंद्र सिंह, मनप्रीत कौर, कवंल कौर, मंगल सिंह सहित अनेक सिख श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें