फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनपुर निवासी युवक की कोटद्वार फैक्ट्री विस्फोट में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार में फैक्टरी विस्फोट से युवक की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र के गांव हसनपुर मोहनपुर निवासी किसान बिजेंद्र सिंह का 24 वर्षीय पुत्र शुभम कोटद्वार की एक फैक्टरी में वेल्डिंग का कार्य करता था। मंगलवार शाम शुभम लोहे के एक बॉक्स को कटर से काट रहा था। बॉक्स में अचानक विस्फोट हो गया। जिसकी चपेट में आकर शुभम व एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को कोटद्वार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान मोहित कुमार, पिता बिजेंद्र सिंह, अन्य लोग कोटद्वार पहुंचे। युवक का शव आने पर गांव में मातम छा गया। किसान बिजेंद्र सिंह का शुभम इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें