मरीजों और तिमारदारों को कराया भोजन
बिजनौर। अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान द्वारा मासिक अन्नपूर्णा भोजनशाला के क्रम में देवेंद्र कपूर, शुभ कपूर की ओर से जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को भोजन कराया गया। डॉ. ओपी सिंह, डॉ. अरविंद रावत, डॉ. आरएस वर्मा, डॉ. अमित वत्स ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराना बहुत पुण्य का काम है। संस्था को आर्थिक सहयोग भी दिया। व्यवस्थापिका सविता अग्रवाल ने कहा कि अन्नदान में अधिक से अधिक परिवार सहयोग करें। नलिनी अग्रवाल ने जिला अस्पताल के स्टाफ से भी इस अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया। देवेंद्र कपूर, शुभ कपूर ने बताया कि उन्होंने अपने दामाद क्षितिज कपूर के जन्मदिन पर यह आयोजन किया है। इस दौरान प्रदीप अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, उमा अग्रवाल, शिखा गुप्ता, संध्या अग्रवाल, ऊषा शर्मा, रानी भटनागर आदि मौजूद रहे।