फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईड्रिल कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन

कालागढ़। बिजली कर्मियों ने कालागढ़ में विद्युत सुधार बिल 2018 और नेशनल टैरिफ पॉलिसी के जनविरोधी प्रावधानों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। रामगंगा जल विद्युत परियोजना कालागढ़ के कर्मियों ने महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी नेता सुभाष चंद्र शर्मा, तनवीर अहमद ने बताया कि राज्य के तीनों विद्युत निगमों में तैनात कर्मियों के द्वारा विद्युत सुधार बिल 2018 नेशनल टैरिफ पॉलिसी के जनविरोधी प्रावधानों, राज्य के विद्युत निगमों के कार्मिकों के वेतन, एपीसी की व्यवस्था में कटौती करने, बार-बार भरोसा दिलाए जाने के बावजूद न्याय नहीं मिल पा रहा है। जिसके विरोध में कालागढ़ के कार्मिकों ने काली पट्टी बांध कर महाप्रबंधक कार्यालय पर रोष जताया। इस अवसर पर आयोजित सभा को आनंद सिंह रावत, मनोज कुमार पांडेय, इंजीनियर तनवीर अहमद, ललित कुमार, पवन कुमार ने विचार रखे। अध्यक्षता हरपाल सिंह, संचालन सुभाष चंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें