फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्रियों का गंदा पानी नदियों के पानी को बना रहा जहरीला

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में डाला जा रहा फैक्टरी का दूषित पानी
विज्ञापन

कोतवाली देहात। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक में बांध नदी में फैक्टरी का गंदा पानी छोड़ने, भारी विद्युत कटौती से निजात दिलाने, गन्ना पर्ची इंडेंट कम जारी होने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बुधवार को ब्लॉक के ड्वाकरा हॉल में भाकियू की मासिक बैठक हुई। बैठक में किसानों ने बताया कि नगीना बिजनौर रोड पर गांव सुनपता के पास से गुजरनेे वाली बान नदी में फैक्टरियों द्वारा गंदा पानी और कचरा डाला जा रहा है। इससे नदियों का पानी जहरीला हो रहा है। बैठक में गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली तुरंत बंद कराने, बिजली कटौती से निजात दिलाने आदि की मांग की गई। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर 12 जनवरी को तहसील चांदपुर में होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. धर्मवीर सिंह, संचालन चौधरी बलजीत सिंह ने किया। वीर सिंह डबास, समरपाल सिंह, चौधरी सुरपाल सिंह, नितिन सिरोही, आलोक चौहान, शिवचरण सैनी, दीपेश राठी, रविंद्र सिंह, अब्दुल गफ्फार, मंगू सिंह, डॉ. देवेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें