फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनऔषधि केंद्र पर छापा, तीन दवाओं के लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
छापेमारी के बाद बंद कराया जन औषधि केंद्र
विज्ञापन

बिजनौर । जिला अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र पर कई प्राइवेट कंपनियों की दवा की बिक्री किए जाने की शिकायत पर छापेमारी की गई । साथ ही तीन दवाओं के नमूने लेकर केंद्र को बंद करा दिया गया है ।
विज्ञापन

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संजय त्यागी के मुताबिक बुधवार को वह जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र पहुंचे । केंद्र पर प्राइवेट कंपनी की दवा की बिक्री पाए जाने पर उन्होंने इस की वीडियो बना कर डीएम समेत कई अफसरों को दिखाई। साथ ही इस शिकायत पर कार्रवाई की मांग की। डीएम के निर्देश पर डीआई आशुतोष मिश्रा ने जन औषधि केंद्र पर तीन दवाओं के नमूने लेकर केंद्र बंद करा दिया। डीआई के अनुसार उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि जन औषधि केंद्र पर जेनेरिक दवाओं के अलावा आयुर्वेदिक औषधियों एवं अन्य प्राइवेट कंपनियों का भी भंडारण किया जा रहा है। ऐसा करना नियम विरुद्ध है। जन औषधि केंद्र से केवल जेनेरिक दवा ही बेची जा सकती हैं। इसके अलावा अन्य औषधियां बेचना गैर कानूनी है। डीआई ने बताया कि तीन दवाओं के नमूने लेकर केंद्र को बंद करा दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। अग्रिम आदेशों तक केंद्र नहीं खोला जाएगा। सख्त हिदायत दी गई है कि यदि केंद्र खोला गया तो संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीआई के अनुसार केंद्र संचालक से पिछले तीन के क्रय विक्रय बिल मांगे गए हैं और फार्मासिसट बदलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें