थाने के गेट पर ट्रैक्टरों में गन्ना भरकर दिया धरना
कोतवाली देहात। भारतीय किसान यूनियन ने धामपुर मिल द्वारा नहटौर-धामपुर मार्ग खराब होने के कारण नहटौर जोन के 69 गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल न होने से क्षुब्ध होकर थाना गेट पर गन्ने से भरे 15 ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दिए। थाना प्रांगण में धरना दिया। पीडब्ल्यूडी व धामपुर मिल के अधिकारियों के साथ एसडीएम नगीना को अपने बीच बैठा लिया। अफसरों के साथ एक घंटे तक चली वार्ता के बाद धरना खत्म कर दिया गया।
भारतीय किसान यूनियन कोतवाली के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के किसान सोमवार को ब्लाक के में एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने पहुंचे। दिल्ली किसान यात्रा में गए किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। धामपुर शुगर मिल में नहटौर-धामपुर मार्ग खराब होने के कारण नहटौर जोन के 71 में से इलाबास व कुंडा को छोड़ कर शेष 69 गन्ना क्रय केंद्र पर तौल न होने से क्षुब्ध किसानों ने थाना के गेट पर 15 ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना ले जाकर खड़ा कर दिया और उसके बाद जिला अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह के नेतृत्व में किसान थाने में धरने पर बैठ गए। एसडीएमं नगीना गजेंद्र कुमार, धामपुर मिल केन मैनेजर अजेंद्र सिंह , कैन ऑफिसर अशोक कुमार, प्रांतीय खंड बिजनौर के एक्सईन सुनील सागर, एई यूसी सिंगल व जेई विवेक मलिक किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने 11 नवंबर तक उक्त सभी क्रय केंद्र चालू न करने से नाराज होकर सभी अधिकारियों को अपने बीच धरने पर बैठा लिया। किसान नेताओं और अधिकारियों के बीच करीब एक घंटा वार्ता चली। बंद सभी 69 क्रय केंद्रों पर 15 नवंबर तक गन्ना तौल कराने, पी डब्लू डी द्वारा गन्ना ले जाने के लिए मार्ग को अस्थाई रूप से सुचारू करने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। चौधरी समरपाल सिंह की अध्यक्षता व नितिन सिरोही व वीर सिहं डबास के संचालन में हुए धरने में विनोद परमार, ब्रह्मपाल सिंह, बलजीत सिंह, आलोक चौहान, महेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, दीपेश राठी, मनजीत सिंह, नहटौर ब्लॉक अध्यक्ष संजीव चौधरी, बढ़ापुर से डा. धर्मवीर सिंह, लोकेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह आदि किसान मौजूद रहे।