अमन पॉल मिस्टर फ्रेशर बने
बिजनौर। आरवीआईटी में आयोजित फ्रेशर पार्टी में कई मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जबकि अमन पॉल को मिस्टर फ्रेशर और कुर्तल उल एन को मिस फ्रेशर चुना गया। प्रबंधक सनी देशवाल ने शिक्षकों के कार्यों की सराहना की। रविवार को आरवीआईटी में आयोजित फ्रेशर पार्टी में प्रबंधक सनी देशवाल ने कॉलेज के शिक्षकों द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक कार्यों की सराहना की। इस मौके पर बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्र अमन पॉल को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। तथा छात्रा कुर्तल एन को मिस फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षा सत्र 2017-18 में अच्छा प्रदर्शन करने पर छात्रा सौम्या अग्रवाल, नेहा राजपूत, हिमांशु कुमार, रजत चौधरी, नेहा कुमारी, जतिन कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।