पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों का हालचाल जाना
कालागढ़। मित्र पुलिस ने कालागढ़ में घरों पर जाकर वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानकर उनकी समस्याओं को जाना और समाधान का भरोसा दिया। थाना कालागढ़ क्षेत्र में पुलिस वरिष्ठ नागरिकों के दरवाजे पर पहुंची। पुलिस ने बुजुर्ग पुरुष और महिलाओं से उनके हालचाल जाने साथ ही उनकी समस्याएं भी पूछी। पुलिस ने मुलाकात के समय उन्हें बिस्कुट फल आदि भी दिए। थानाध्यक्ष रियाज अहमद ने बताया राज्य में वरिष्ठ नागरिकों को किसी तरह की परेशानी आदि न हो। वृद्ध और कमजोर होने के कारण वे लोग पुलिस स्टेशन तक नहीं आ पाते। इसलिए पुलिस समय समय पर इस तरह के अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती है। ऐसे में पता लग जाता है कि परिवार के लोग या पड़ोस के लोग उन्हें परेशान तो नहीं कर रहे हैं।