21 अक्टूबर को प्रजापति सम्मान समारोह
धामपुर। भारतीय प्रजापति शिक्षा समिति की बैठक में 21 अक्तूबर 2018 को मनभावन हाल में सम्मान समारोह का आयोजन होगा। बांस मंडी स्थित सुनील कुमार प्रजापति के आवास पर हुई बैठक में प्रजापति समाज के होनहार प्रतिभाओं को, जिनके 75 प्रतिशत अंक है वो सभी 18 अक्तूबर तक अपनी अंक तालिकाओं को सुनील कुमार एवं गिरवर सिंह फूल बाग कालोनी के पास जमा करा दें। जिससे सभी को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा सके। बैठक में रामगोपाल सिंह, आरके आर्य, ब्रजमोहन प्रजापति, विपिन, दिनेश, महेन्द्र कुमार आर्य, डा.बलराम सिंह, सुरेश कुमार, क्षेत्रपाल सिंह, पंकज कुमार, संजय गोला रहे। बैठक की अध्यक्षता रामगोपाल सिंह ने की। संचालन आरके आर्य ने किया।