शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने का लिया संकल्प
नजीबाबाद। परिषदीय स्कूल के बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर बनाने और उन्हें श्रेष्ठ संस्कार देने के लिए एसडीएम की पत्नी सुरभि वर्मा ने नगर के परिषदीय स्कूलों का भ्रमण किया। उन्होंने शिक्षिकाओं से संपर्क किया तथा विद्यार्थियों को शैक्षिक टिप्स दिए। सुरभि वर्मा ने एबीआरसी मोबीन हसन के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय नजीबाबाद, प्राथमिक विद्यालय भवन, सेवाराम, वाहिद नगर, मुनीरगंज और सीपी पठानपुरा स्कूल में पहुंचकर शिक्षकों और बच्चों से संपर्क किया। सुरभि वर्मा ने परिषदीय स्कूलों की शैक्षिक गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार देने की शिक्षिकाओं को सलाह दी। सुरभि वर्मा ने बच्चों को पठन पाठन भी कराया। उन्होंने परिषदीय स्कूलों के बच्चों की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पर बल दिया। इस मौके पर मुदस्सिर फरोग, शहनाज, नासरा, प्रतिज्ञा सहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे।