अफजलगढ़ में डेंगू से दहशत
कासमपुरगढ़ी। वायरल और डेंगू की दस्तक से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। बुखार से क्षेत्र में तीन लोगों की मोत हो गई है। वहीं, एक महिला डेंगू से पीड़ित होने पर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। मुरादाबाद में महिला का उपचार कराया जा रहा है। कासमपुरगढ़ी निवासी बिलाल अहमद ने बताया कि उसकी माता राशिदा कई दिन से बुखार था। पहले उन्होंने उनका इलाज स्थानीय चिकित्सकों से कराया। लेकिन ठीक न होने पर वह उसे धामपुर निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। हालत ज्यादा बिगड़ने पर धामपुर के डाक्टरों ने डेंगू की पुष्टि कर मुरादाबाद के अस्पताल में ले जाने का परामर्श दिया। अब वह अपनी मां का मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। उधर, प्रभारी चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासमपुरगढ़ी डॉ. रजनीश ने बताया कि अभी डेंगू कोई मरीज यहां नहीं आया। जिससे स्पष्ट तौर से नहीं कहा जा सकता है। क्षेत्र में डेंगू के मरीज है। प्लेटलेट्स घटना डेंगू के लक्षण नहीं होते है।