गजरौला। मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने बुधवार को लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से मुलाकात की। उन्होंने शीशोवाली पुल के निर्माण के संबंध में वार्ता की। उन्होंने पुल के निर्माण न होने से क्षेत्रीय लोगों की परेशानियों से भी अवगत कराया। इस पर डिप्टी सीएम ने जल्द निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया।