फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैराबाद पीलीबांध मार्ग पर नहर की पुलिया ध्वस्त से आवागमन बंद होने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद-पीलीबांध मार्ग पर नहर की पुलिया ध्वस्त, आवागमन बंद
विज्ञापन

रेहड़। खैराबाद-पीलीबांध मार्ग पर नहर की पुलिया टूटने से आवागमन बाधित होने पर आक्रोशित गांववासियों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि आधा दर्जन से ज्यादा गांव का रास्ता बंद हो गया। शिकायत के बाद भी सिंचाई विभाग पुलिया बनाने की सुध नहीं ले रहा है। आवागमन बंद होने से ट्रैक्टर ट्राली लेकर जाने में परेशानी हो रही है। पशुओं का चारा भी नहीं हो पा रहा है। गांववासियों ने शीघ्र ही पुलिया का निर्माण न होने पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांववासियों ने प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि नहर में तेज पानी आने से पुलिया ध्वस्त होकर नहर में गिर गई। पुलिया टूटने से गांव केरीपुर, हरियावाला, माधोवाला, अल्हैपुर का मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। पुलिया ध्वस्त होने से गांववासियों को दस किमी लंबा चक्कर लगाकर आनाजाना पड़ रहा है। आरोप है कि जेई से कई बार पुलिया की मरम्मत को कहा गया, परंतु जेई ने पुलिया मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठाई। जिसके चलते पुलिया टूटकर नहर में गिर गई। समय रहते सिंचाई विभाग ने सुध ले ली होती तो यह नौबत नहीं आती। गांववासी क्षतिग्रस्त पुलिया के ऊपर से ही जैसे तैसे गुजर रहे थे। लेकिन पुलिया टूटकर नीचे गिर जाने पर आवागमन ही बंद हो गया है। अब भी जेई ने टूटी पुलिया को आकर नहीं देखा। गांववासियों ने चेताया यदि शीघ्र ही पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया तो वह लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर देंगे। गांववासी घरों में कैद होकर रह गए हैं। बच्चें स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। बाकी रास्ते पर भी कीचड़ पसरा है। प्रदर्शनकारियों में हरदीप सिंह, मनजीत, भजन, बलवेंद्र, भगवंत, बलिहार, रमनदीप कौर, प्रीतम कौर, हरदयाल कौर, हरविंदर, सुखविंदर रहे। सिंचाई विभाग के जेई सुभाष सिंह का कहना है कि समस्या संज्ञान में है। बरसात के चलते काम बंद है। स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। बरसात के बाद पुलिया का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें