फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़बग्घे के हमले से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
रूखालू। लकड़बग्घे के हमलों से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। चारा लेने गए किसान के बैल पर लकड़बग्घे ने हमला कर घायल कर दिया। इससे पहले भी कई पशुओं और एक छात्रा को भी घायल कर चुका है।
विज्ञापन

थाना आदमपुर क्षेत्र के जल्लोंपुर चौकी के गांव चकफेरी वाला मेहरपुर निवासी सतीश शुक्रवार को जंगल से बैलगाड़ी द्वारा चारा लेने गया था। इस दौरान लकड़बग्घे ने बैल पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शनिवार की दोपहर बुद्धा वाला मेहरपुर की कुछ युवतियां जंगल से घास लेने जा रही थी। अचानक गन्ने के खेत से निकलकर लकड़बग्घा उनकी और दौड़ा। जिससे वह डरकर घर की ओर भाग आई। युवतियों की चीख सुन खेत पर काम कर रहे ग्रामीण उस और दौड़े, लेकिन तब तक वह गन्ने के खेत में घुस गया। आलम यह है कि ग्रामीण लाठी डंडे के साथ जंगल की तरफ रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें