फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों को धरने पर बैठने को मजबूर कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बेमियादी हड़ाताल पर बैठे लेखपालों ने सरकार पर ही धरना पर बैठने को मजबूर करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी। जिला मुख्यालय पर छठवें दिन डटे चारों तहसीलों के लेखपालों ने मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को भी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले जनपद की अमरोहा, नौगावां, धनौरा और हसनपुर तहसील के लेखपालों ने कलक्ट्रेट के बाहर पार्क के बाहर सरकार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी लेखपालों को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि सरकार के हठवादी रवैए के चलते ही लेखपाल धरना देने का मजबूर हैं। सरकार लेखपालों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही। उल्टा सरकार लेखपालों पर कार्रवाई कर रही है। जो कतई ठीक नहीं है। लेखपालों ने सरकार को चेतवानी दी कि समस्याओं के निस्तारण तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता क्षेत्रपाल सिंह ने की जबकि संचालन धीरे सिंह ने किया। इस दौरान नन्हे सिंह, वीरेंद्र सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, पीतेंबर सिंह, दीपक कुमार, महेश चौहान, मुस्तकीम अहमद, विवेक कुमार, राजीब कुमार वर्मा ने धरने को संबोधित किया। इस दौरान दीपक चौहान, उमेश चौहान, दीपक चौधरी, कुमारी पूजा, कुमारी सविता, मुकुल सिंह, सत्येंद्र सिंह, कुमारी अनामिका शुक्ला, गौरव सिंह, विजय सिंह, बॉबी कुमार, विकास यादव, इफ्तिखार अली, कामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया समर्थन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह शिक्षकों के साथ धरना स्थल पर पहुचंकर अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। कहा कि प्रतिदिन एक ब्लॉक के अध्यापक व पदाधिकारी लेखपालों के आंदोलन में धरना स्थल पर सहभागिता करेंगे। साथ ही लेखपालों की मांगे माने जाने तक पूरे प्रदेश के अध्यापक लेखपालों के साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें