फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्र लोगों के बनवा दिए शौचालय, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। भारतीय किसान संघ ने बीडीओ को एक शिकायती पत्र दिया। दौरारा पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन की अनदेखी की बात कही गई। वहीं भोगपुरा में अपात्रों के शौचालय बनवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारतीय किसान संघ की एक बैठक गंगेश्वरी ब्लॉक में हुई। जिसमें जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत दौरारा में स्वच्छ भारत मिशन की जमकर अनदेखी हो रही है। सफाई कर्मचारी गांव में नहीं आता है। सफाई की व्यवस्था चौपट है। पंचायत चचौरा के मजरा भोगपुरा में कुछ अपात्र लोगों के शौचालय बनवाए गए हैं। पंचायत रहरा में जनता दूषित पानी पीने को मजबूर है। तीन साल से टंकी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग उठाई। इस मौके पर कृष्ण कुमार शर्मा, विशाल शर्मा, महिपाल सिंह, सुधीर त्यागी, कुलदीप शर्मा, देवराज सिंह, जय प्रकाश शर्मा, किरन पाल शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, जितेंद्र शुक्ला, सुरेंद्र कुमार, हिमांशु त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें