अधिवक्ता सत्यवीर त्यागी आकाशवाणी पर देंगे कानून की जानकारी
बिजनौर। आकाशवाणी नजीबाबाद से अधिवक्ता सत्यवीर त्यागी रैगिंग और उससे जुडे़ कानून पर विस्तार से चर्चा करेंगे। यह चर्चा 23 जून को सांय सात बजे से आकाशवाणी पर प्रसारित होगा। आकाशवाणी के निर्देशक ने यह जानकारी दी। इससे पूर्व भी अधिवक्ता सत्यवीर त्यागी की संपत्ति, बेटियां और कानून विषय पर भी वार्ता प्रसारित हो चुकी है।