कृषि की उन्नत तकनीक की जानकारी दी
नींदडू़ ।
द मिलियन फारमर्स स्कूल (किसान पाठशाला) के पहले चरण में किसानों को उन्नत तकनीक से खेती करने की जानकारी दी गई।
बृहस्पतिवार को बाजीदपुर-बीरू स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत द मिलियन फारमर्स स्कूल (किसान पाठशाला) के प्रथम चरण का शुभारंभ ग्राम प्रधान रफत जहां ने किया। बाद में उन्हीं की अध्यक्षता में आयोजित किसान पाठशाला में किसानों को उन्नत तकनीक के माध्यम से लाभकारी खेती करने की जानकारी दी गई। किसानों को कृषि के क्षेत्र में आय बढ़ाने के लिए खेती की नई तकनीक अपनाने पर बल दिया गया। प्रशिक्षक एवं ब्लॉक कृषि बीज भंडारी राजू सिंह आदि ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य के अलावा विभिन्न प्रकार की फसलों तथा बागवानी, मत्स्य पालन व दुग्ध उत्पादन के द्वारा आमदनी बढ़ाने के तरीके सुझाए।