मतगणना के दौरान हर राउंड में सपा के नईमुल हसन भाजपा की अवनी सिंह पर हावी रहकर बढ़त बनाते रहे। अवनी सिंह उन्हें पछाड़ नहीं पाईं। नईमुल हसन पहले राउंड से ही बढ़त बनाकर चल रहे थे। वह अवनी सिंह से कहीं पीछे नहीं रहे। यह देखकर अवनी सिंह के समर्थकों को पसीना आता रहा।
20 राउंड तक अवनी सिंह के समर्थक सोचते रहे कि नईमुल हसन की लीड को अवनी सिंह पार कर लेंगी। नईमुल हसन अवनी सिंह पर आखिरी राउंड तक बढ़त बनाकर चुनाव जीत गए। पिछले चुुनाव में सपा दस राउंड तक दस हजार की बढ़त लिए हुए थी। उसके बाद में उसकी लीड कम हुई थी। पिछले परिणाम को लेकर 15 राउंड तक भाजपाई आश्वस्त थे। मान रह थे की बाद में लीड कम हो जाएगी। दस के बाद कुछ कम हुई किंतु अंतर खत्म नहीं हों पाया।