अमरोहा। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डिडौली के ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। मंगलवार की सुबह डिडौली क्षेत्र के लोग एकत्र होकर पुलिस ऑफिस पहुंचे। यहां डिडौली पुलिस पर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव निवासी हरि सिंह पुत्र केवल सिंह व होराम सिंह पुत्र जबर सिंह के बेटे बीती 16 मई को रेती सिंह के खेत पर मैच देखने गए थे। यहां गांव के चार युवकों ने उनके साथ मारपीट बुरी तरह जख्मी कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर खनापूर्ति कर ली। हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार नही किया गया। पुलिस हमलावरों से हमसाज होने का आरोप लगाया। आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे है। इस दौरान नरेंद्र सिंह, राजाराम, भगवानदास, रूपराम सैनी, कमलेश देवी, रजनी, मूर्तिदेवी, शांति देवी, संतोष, हरपाल सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।