अमरोहा। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यलय से परिवार नियोजन से संबंधित वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनसंख्या स्थिरता पखवारे के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की और से परिवार नियोजन जागरूक रैली भी निकाली गई मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि यह वैन 15 दिन जनपद के सभी गांवों और विकास खंडों और मुख्य चौराहे में परिवार नियोजन एवं जनसंख्या नियंत्रण के बारे में लोगों को जागरूक करेगी ।उन्होंने ने बताया कि सारथी वैन में परिवार नियोजन से संबंधित सामग्रियों का भी वितरण किया जाएगा। जनसंख्या स्थिरता पखवारा का कार्यक्रम 15 दिन तक चलाया जाएगा। इस दौरान एसीएमओ दिनेश खत्री मौजूद रहे।