फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में जा बसे परिवारों को लिवाकर लाए दूसरे पक्ष वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात (बिजनौर)। गांव गारवपुर में लाउडस्पीकर को लेकर चल रहा विवाद निपट गया। दोनों समुदाय के लोगों ने अपने-अपने धर्मों के हिसाब से पूजा अर्चना करने को लेकर समझौता किया। उसके बाद मुस्लिम पक्ष के लोग पलायन करने परिवारों को स्वयं जंगल में जाकर गांव में ले आए।
विज्ञापन

गांव गारवपुर में देवस्थल से लाउड स्पीकर उतारने को लेकर 29 अप्रैल से विवाद चल रहा था। विवाद का हल न निकलने पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर एक पक्ष के पांच परिवार गांव से पलायन कर गए थे। सभी परिवार गांव मसूरी के जंगल में तंबू लगा कर रहे थे। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह के नेतृत्व में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। तय हुआ कि दोनों पक्ष एक-दूसरे की भावनाओं को कोई ठेस नहीं पहुंचाएंगे। दोनों पक्ष अपने-अपने धर्मों के हिसाब से अपने धर्मस्थल पर पूजा अर्चना करेंगे।
उसके बाद मुस्लिम पक्ष के ग्राम प्रधान शकील अहमद, हकीमुद्दीन, अकरम, सरफराज अहमद, मोहम्मद अली, शौकत अली, नसीमुद्दीन आदि खुद जंगल में गए और तंबू लगाकर रह रहे परिवारों को समझाया और उन्हें वापस गांव ले आए। इस दौरान अब्दुल गफ्फार, महाशय शकूर, वीर सिंह, हरपाल सिंह, नितिन सिरोही, गौरव, राजेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह, मान सिंह, अजय पाल सिंह, रिंटू, पूरन सिंह और दूसरे पक्ष के प्रधान शकील अहमद, हकीमुद्दीन, मोहम्मद अकरम, सरफराज, मोहम्मद अली, शौकत अली, नसीमुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें