फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट अंचल में 17 महीने मे 15 बाघों की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। कार्बेट अंचल में 17 महीने में 15 बाघों की मौत हो चुकी है। अधिकांश बाघों की मौत के मामले में वन विभाग ने आपसी संघर्ष की बात ही कही है। वनों में बाघों के संरक्षण के लिए वन विभाग समय-समय पर अलर्ट जारी करता रहता है। वहीं वनों पर वन्यजीव तस्करों की निगाह भी लगी रहती है।
विज्ञापन

कार्बेट अंचल में बाघों की मौत का सिलसिला 17 महीने से जारी है। अधिकांश बाघों की मौत के मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि बाघों की मौत आपसी संघर्ष में हुई। तो कही भूख के कारण जीव मर गया। अधिकारी शिकार न होने का दावा करते रहे।
उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने बुधवार को बाघ की खाल नगीना देहात के इलाके से बरामद की। जिस पर कार्बेट के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। नगीना देहात पुलिस स्टेशन मेें कार्बेट टाइगर रिजर्व के उप निदेशक अमित वर्मा, कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ एके त्रिपाठी, उपप्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी, कालागढ़ के रेंज अधिकारी आरके भट्ट आदि ने यूपी एसटीएफ के अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी ली। कालागढ़ के डीएफओ एके त्रिपाठी का कहना है कि वनों में गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं इस बाघ की मौत कहां हुई इस पर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। यूपी एसटीएफ अपनी जांच कर रही है। कार्बेट के अधिकारी उन्हेे सहयोग कर रहे हैे।
विज्ञापन


यह रेंज हैं जहां पर अब तक हुई बाघों की मौत
जनवरी 2017 में कालाढूंगी रेंज, दैचोरी रेंज, फरवरी में बैलपड़ाव रेंज, तराई पश्चिम, मार्च में तराई पश्चिम, कार्बेट टाइगर रिजर्व की सर्पदूली रेंज, अप्रैल में दैचोरी रेंज, मई में बैलपड़ाव रेंज, बिजरानी रेंज, कालागढ़ रेंज, जून में कार्बेट टाइगर रिजर्व की सर्पदूली रेंज, अगस्त में ढेला रेंज, नवंबर में ढेला रेंज में और अप्रैल 2018 में सर्पदूली रेंज, मई में पाखरो रेंज में बाघ/बाघिन के शव मिल चुके हैं।

कार्बेट लैंडस्केप में उत्तराखंड के कई क्षेत्र शामिल
कार्बेट लैंडस्केप में कार्बेट टाइगर रिजर्व, लैंसडान वन प्रभाग, कालागढ़ टाइगर रिजर्व, रामनगर वन प्रभाग, तराई आदि के इलाके शामिल हैं। पुरानी गणना के अनुसार इस क्षेत्र में बाघों की संख्या 200 से अधिक है। सुरक्षा कारणों से वन विभाग पूरी संख्या सार्वजनिक नहीं करता है। इसके अलावा यूपी का अमानगढ़ टाइगर रिजर्व, नजीबाबाद वन प्रभाग आदि का क्षेत्र इसमें शामिल है।

अप्रैल में पकड़े जा चुके हैं तीन संदिग्ध
कालागढ़। कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ एके त्रिपाठी का कहना है कि 15 अप्रैल को गश्त के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति मनीष, राशिद और रविदास को वन विभाग के गश्ती दल ने हाथियार और अन्य सामानों के साथ पकड़ लिया था। तीनों पर ही वन्यजीवों की हत्या और तस्करी आदि का संदेह था। जिन्हें 16 अप्रैल को चालान कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। तीनों ही उत्तर प्रदेश के हरदोई, कन्नौज के निवासी बताए गए थे। उन्हें न्यायालय से रिमांड पर भी मांगा गया था। इस मामले में तीन बार सुनवाई हो चुकी है। अभी आरोपियों को जमानत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें