फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज
विज्ञापन

बिजनौर। नौ से 16 मई तक चलने वाली बिजनौर क्रिकेट लीग-2 के लिए रजिस्ट्रेरशन कराने के लिए 03 मई अंतिम तिथि है। इच्छुक खिलाड़ी 600 रुपये शुल्क जमा कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन

नेहरू स्पोर्ट्स क्लब के सचिव नागेंद्र सारस्वत के अनुसार क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने के लिए बिजनौर क्रिकेट लीग-2 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें केवल बिजनौर जिले के ही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। ट्रायल के लिए चार और पांच मई की तिथि निर्धारित की गई है। चयनित खिलाड़ियों को ए, बी और सी ग्रुप में रखा जाएगा। खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1100, 700 और 500 रुपये होगा । प्रत्येक टीम में तीनों श्रेणियों के पांच-पांच खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। नागेंद्र के मुताबिक फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को बेस प्राइस से अधिक कीमत पर भी खरीद सकते हैं। सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट क्लब की ओर से दी जाएगी। प्रथम चरण में आठ टीमों के लिए 12 कप्तान चुने जाएंगे, जो खिलाड़ियों के खरीदने के लिए अपनी फ्रेंचाइजी की मदद कर सकते हैं। फ्रेंचाइजी खरीदने के इच्छुक व्यक्ति भी नागेंद्र सारस्वत से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें