फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। खेत जोतने के लिए हल और बैल लेकर जा रहे किसान को हाइवे पर किसी वाहन ने कुचल दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह हेमराज कॉलोनी निवासी बादल (45) हल और बैल लेकर खेत जोतने जा रहा था। घर से थोड़ी दूर निकलने पर पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। पास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और उसे उठाया, लेकिन तब तक बादल ने दम तोड़ दिया। जबकि किसान के बैल सुरक्षित बच गए। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण आला अफसरों के मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए।
सूचना पर एसडीएम सदर इंद्रजीत सिंह, सीओ सिटी गजेंद्र पाल सिंह और कोतवाल फतेह सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। जाम लगाने वालों का कहना था कि किसान की मौत पर उसके परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए। एसडीएम ने शासन से हर संभव मदद कराने का भरोसा दिलाया। इस पर परिजन शांत हुए और जाम खोल दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें