कासमपुरगढ़ी। मां के डांट से क्षुब्ध एक युवती ने कीटनाशक दवाई खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में युवती को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। गांव उदयपुर की एक युवती को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया। इसके बाद मां जंगल चली गई। वह वापिस आई तो देखा बेटी की हालत खराब है। पता लगा कि युवती ने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में पीएचसी में भर्ती कराया। उधर प्रभारी चिकित्सक डा. रजनीश कुमार का कहना है कि युवती की हालत में सुधार है।