फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने उठाई गन्ना भुगतान की मांग
विज्ञापन

हल्दौर। ब्लॉक कार्यालय परिसर में भाकियू की मासिक पंचायत में कार्यकर्ताओं ने बिलाई चीनी मिल द्वारा किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्या का समाधान शीघ्र न होने पर बिलाई मिल के गेट पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत शनिवार की सुबह करीब 11 बजे हुई। संगठन के जिला उपाध्यक्ष सुनील प्रधान ने कहा कि बिलाई चीनी मिल पर किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान करीब 225 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि मिल किसानों के गन्ने का भुगतान न कर उनका आर्थिक शोषण करने में लगी है। इससे किसानों में आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने किसानों के फसल की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़े जाने, अन्य प्रदेशों की तरह उत्तर प्रदेश के किसानों के नलकूपों की बिजली माफ कराने, जंगली जानवरों को शीघ्र पकड़वाने समेत विभिन्न समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार व संचालन मुनि देव ने किया। पंचायत में कुलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मंगू सिंह, दयाराम, दिनेश कुमार, धर्मवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें