फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म पद्मावत के निर्देशक का फूंका पुतला, प्रदर्शन पर रोक की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। हिंदू युवा वाहिनी ने फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध में कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से मिलकर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। चेतावनी दी कि फिल्म के प्रदर्शन पर सिनेमाघरों में होने वाले नुकसान के लिए सिनेमाघर संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम वीके सिंह जगतराज को ज्ञापन सौंपकर कहा कि 25 जनवरी को फिल्म पद्मावत रिलीज की जा रही है। फिल्म से देशवासियों की भावनाओं को आहत पहुंच रही हैं। कार्यकर्ताओं ने डीएम से फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। जिला संयोजक संजीव मलिक ने कहा कि अगर सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन किया गया तो सिनेमाघरों में होने वाले नुकसान के लिए संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे। फिल्म प्रदर्शन से जिले की शांतिभंग होगी तो इसके लिए जिला प्रशासन स्वयं उत्तरदायी होगा। ज्ञापन देने के बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शास्त्री चौक पहुंचे और फिल्म निर्देशक का पुतला फूंका। ज्ञापन देने वालों में शिवम राजपूत, अंशुल क्षत्रिय, संकित राठी, रितिक त्यागी, मंजीत, नितेश राजपूत, भोगेंद्र राजपूत, संदीप चौधरी, करन संतोषी, संचिन व नकुल लंबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें