फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा परिसीमन पर आई आपतियों के संशोधन का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
आज होगा आपत्तियों के संशोधन का एलान
विज्ञापन

बिजनौर।
जिले की सहकारी समितियों के परिसीमन पर आई आपत्तियों के संशोधन का एलान 27 दिसंबर को होगा। परीक्षण समिति ने आपत्तियों पर निर्णय लेने का काम मंगलवार की शाम पूरा हो गया।
एआर सहकारिता अमित कुमार के अनुसार जिले की 96 सहकारिता समितियों के संचालक मंडल, सभापति, उप सभापति का चुनाव जनवरी महीने में है। समितियों के परिसीमन को लेकर 163 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई है। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद अधिकारियों की कमेटी ने अभिलेखों के आधार पर आपत्तियों के परीक्षण का काम 26 दिसंबर की शाम पूरा कर लिया है। परिसीमन में हुए संशोधन का अंतिम एलान बुधवार को किया जाएगा। आधारहीन आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है। ग्रामवासी एवं आपत्तिकर्ता सहकारिता कार्यालय में आकर अपना संशोधन देख सकते है।
विज्ञापन


चुनाव के लिए सख्त हुए नियम
सहकारी समितियों के जिला चुनाव प्रभारी सत्यपाल के अनुसार सहकारी समिति के चुनाव में इस बार कई सख्त कदम उठाएं गए है। लगातार दो साल तक समिति की प्रबंध कमेटी का सदस्य रहने वाला किसान लगातार तीसरी बार प्रबंध समिति का चुनाव नहीं लड़ सकेगा। वह पांच साल बाद ही चुनाव लड़ सकता है। जो किसान समिति का छह माह का बकायादार है वह भी समिति के किसी पद का चुनाव नहीं लड़ सकता है। जिले की समितियों के बकायादारों की सूची तैयार की जा रही है। किसी भी किसान समिति अंश कितना ही हो, लेकिन उसे एक ही वोट का अधिकारी प्राप्त होगा। सदस्य का समिति में कम से कम 100 रुपये का अंश होना जरूरी है।
विज्ञापन


भूमिहीन सदस्य भी लड़ेगा चुनाव
शासन ने इस बार भूमिहीन समिति सदस्यों को भी चुनाव लड़ने का मौका दिया है। सहकारी समितियों में भूमिधर, भूमिहीन दो तरह के सदस्य होते हैं। अब तक भूमिहीन सदस्यों को प्रबंधक कमेटी का चुनाव लड़ने का अधिकार नही था। अब समिति के भूमिहीन सदस्यों को भी किसी भी पद पर चुनाव लड़ने का अधिकार मिल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें