फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं को बोर्ड परीक्षा देने जाना होगा 50 किलोमीटर दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
50 किलोमीटर दूर जाकर देनी होगी परीक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड के नए परीक्षा केंद्र छात्र-छात्रा और उनके अभिभावकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों की संख्या कम कर दिए जाने से कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं को 50 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करके परीक्षा देने पहुंचना पड़ेगा।
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में 114 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें 14 राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज, 65 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, 35 वित्तविहीन विद्यालय हैं। बोर्ड ने इस साल 65 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया है। ये वित्तविहीन विद्यालय 2016-17 की बोर्ड परीक्षा में केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में निर्धारित मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार एक परीक्षा केंद्र पर मानक के अनुसार अधिकतम 1200 परीक्षार्थी की परीक्षा दे सकते हैं। लेकिन बोर्ड ने अधिकांश परीक्षा केंद्र पर 1300 से भी अधिक परीक्षार्थी आवंटित कर दिए हैं। जबकि स्कूलों के पास पर्याप्त संसाधनों की कमी है।
विज्ञापन

नियम अनुसार छात्राओं का परीक्षा केंद्र उनके विद्यालय से आठ किलोमीटर की परिधि में ही निर्धारित किया जा सकता है। लेकिन बोर्ड ने कई दर्जन स्कूलों के परीक्षा केंद्र तय मानकों से विपरीत बनाए हैं। छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए 20 से 50 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। अभिभावक बलराम सिंह, ओमवीर सिंह, राजेंद्र पाल, सत्यवीर सिंह आदि का कहना है कि बोर्ड को छात्राओं के हित में सही निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन

उधर, डीआईओएस राजेश कुमार के मुताबिक यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों का एलान कर दिया है। यदि किसी प्रधानाचार्य या अभिभावक को कोई आपत्ति है तो वह 20 नवंबर तक लिखित शिकायत डीआईओएस कार्यालय में दे सकता है। डीएम की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति आपत्तियों पर निर्णय लेकर उन्हें इलाहाबाद स्थित बोर्ड कार्यालय को भेजेगी। वहां से आपत्तियों पर अंतिम निर्णय होगा। आपत्तियों का भौतिक सत्यापन करने के लिए विभागीय टीम संबंधित कॉलेज और परीक्षा केंद्र में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें