नजीबाबाद । परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय जुल्फकारपुर गढ़ी में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईओ इशकलाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में पूर्ण क्षमता का प्रदर्शन करने की सलाह दी। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में जुऐब, आकिल, अरबाज, 100 मीटर दौड़ में जुऐब, नितिन, सुबहान, बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अंकुश, राखी, आशना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर हाईस्कूल बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में करन, गुलशेर, नीलेश, 200 मीटर दौड़ में करन, फरदीन, पवन, गोला फेंक में साबिर, अंकुर, करन, बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मंजू, तरन्नुम, साबिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाया। जूनियर स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल लुकादड़ी की टीम विजेता रही। ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी आबिद रशीद की देखरेख में हुईं प्रतियोगिताओं में देवेंद्र कुमार, शेर हुसैन, पुष्पेंद्रपाल, अमित त्यागी, रामनाथ सिंह आदि का सहयोग रहा।