बिजनौर (ब्यूरो)। घने कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन अभी से सचेत हो गया है। एसपी प्रभाकर चौधरी ने सभी शुगर मिल के प्रबंधकों को अपने स्तर से मिल में गन्ना सप्लाई करने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने को कहा है।
कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए हैं। गन्ने का सीजन भी शुरू हो गया है। गन्ने की शुगर मिल में सप्लाई करने वाले वाहनों ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली आदि से आए दिन हादसे हो जाते हैं। इससे जान माल का बड़ा नुकसान हो जाता है। इनमें प्रभावी रूप से कमी लाने के लिए एसपी प्रभाकर चौधरी ने शुगर मिल प्रबंधकों को उनके यहां गन्ना लाने वाले वाहनों और किसानों के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने के बारे में कहा है। शुगर मिल परिसर में मिल प्रबंधन की ओर से भी रिफ्लेक्टर लगवाने को कहा है। इसके अलावा ओवर हाइट और ओवरलोड वाहन नहीं चलवाने को भी निर्देशित किया है।
शोक जताया
बिजनौर । जिला बार एसोसिएशन की शोक सभा में अधिवक्ता हुकम सिंह पंवार और युवा पुत्र के निधन पर शोक जताया गया। शोकाकुल वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे।