नजीबाबाद। इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम के सघन मिशन के अंतर्गत जनजागरुकता रैली निकाली गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को जागरुकता रैली का उद्घाटन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.सुशील कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इंद्रधनुुष टीकाकरण अभियान बाल स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए चलाया जा रहा है। टीकाकरण अभियान के सघन मिशन के अंतर्गत नवजात से दो वर्ष तक आयु के बच्चों को आठ जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए अभिभावकों को उनके टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रैली में शामिल लोगों ने घर-घर जाएंगे, बच्चों को लाएंगे, संपूर्ण टीकाकरण कराएंगे... नारे लगाए।
यूनिसेफ के बीएमसी तिलकराज चांदना के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पठानपुरा से निकाली गई रैली में स्वास्थ्यकर्मी रानी देवी, कृष्णा शर्मा, सीएमसी तरन्नुम, कोहीनूर, आशा मुमताज, शिक्षिका प्रतिज्ञा रानी, शाहजहां परवीन, राधा रानी, आरती, विनीत, बीएमसी शहाना परवीन, अनीस, सालिम, नृपेंद्र आदि शामिल हुए।