फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में एक की मौत दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में एक की मौत दो गंभीर
विज्ञापन

नजीबाबाद । दुर्घटना में हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली मार्ग पर सोमवार की देर रात गुनियापुर के निकट एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। कार नगीना से हरिद्वार जा रही थी। कार सवार हरिद्वार निवासी महेश चंद (40) उसके दो साथी सचिन और अश्वनी गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रात लगभग एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने महेश चंद को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे
नजीबाबाद (ब्यूरो)। एनआईआईटी और आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की बस आपस में टकरा गईं। संयोग से दोनों वाहन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुए। मंगलवार को आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल द्वारिकेशनगर की बस विद्यार्थियों को लेकर नजीबाबाद आ रही थी। अचानक एनआईआईटी की बस जिसमें विद्यार्थी सवार थे एक संपर्क मार्ग से मुख्य मार्ग पर आ गई। हालांकि दोनों वाहन चालकों ने सतर्कता के साथ आपात ब्रेक लगाए इसके बावजूद दोनों बसें आपस में टकरा गईं। बसों में सवार बच्चे और स्टाफ चोटिल होने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें