स्वच्छता ही सेवा अभियान पर नाट्यमंचन
बिजनौर। विवेक कॉलेज में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ‘कचरों के खिलाड़ी’ नाटक का जीवंत मंचन किया गया। इस नाटक में आयुषि, शिवानी, सोनल, जैनब, आंचल, सोनम आदि द्वारा नाट्यमंचन छात्र/छात्राओं ने सबको स्वच्छता का महत्व बताया। साथ ही खुले में शौच से मुक्त रहने का भी संदेश दिया। प्राचार्या डॉ. दीप्ति डिमरी ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वास्थ्य है। स्वस्थ व्यक्ति ही राष्ट्र ने निर्माण में सहयोग दे सकता है। इसलिए स्वच्छता के इस अभियान को सदैव चलाना होगा। इस अवसर पर कॉलेज के सभी प्रवक्तागण उपस्थित रहे।