किसानों ने रसायन और उन्नत बीज खरीदे
कासमपुरगढ़ी (बिजनौर)। ब्लाक परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर तीन दिवसीय अंयोदय मेला एवं प्रदर्शनी लगाई गई। मेले का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख अंगूरी देवी ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में कृषि विभाग, पंचायत विभाग, गन्ना ,समाज कल्याण, लघु सिंचाई, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टाल लगाए गए। किसानों को बैनर, फ्लैक्सी के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सहायक विकास अधिकारी कृषि सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि विभाग में खेती के लिए रसायन, बीज, खाद्य आदि प्रचूर मात्रा में उपलब्ध है। सरकार की ओर से कृषि रसायनों व कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत, जबकि दलहन पर 60 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक देवेंद्र तिवारी ने ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई की जानकारी दी। मेले में क्षेत्र से भारी संख्या में पहुंचे किसानों नेे रसायनों, बीज की खरीदारी की। इस अवसर पर एडीओ सहकारिता नरेश कुमार, एडीओ पंचायत रविकांत वर्मा, एडीओ समाज कल्याण अशोक कुमार के अलावा ग्राम प्रधान हरवंश सिंह, बलबीर सिंह, खुशीराम, चमन सिंह, रमेश सिंह, जयवीर सिंह, पुखराज सिंह, कुलदीप सिंह, लवलीन सिंह आदि रहे।