मनरेगा कार्यों की जांच की मांग
बिजनौर। हीमपुरदीपा के गांव सलेमपुर खादर के ग्रामवासियों ने डीएम से गांव में हो रहे मनरेगा कार्यों की जांच की मांग की है। ग्रामवासियों का आरोप है कि मनरेगा कार्यों में रोजगार सेवक द्वारा जमकर धांधली की गई है। कहा कि सीडीओ ने टीम बनाकर मनरेगा कार्यों की जांच कराई थी। जिसमें जांच अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की और ग्रामवासियों की रोजगार सेवक से रंजिश दिखा दी। उन्होंने डीएम जगतराज से मनरेगा कार्यों की जांच कराने की मांग की है। इस दौरान पप्पू, ओमपाल, गजेंद्र, सौरभ सिंह, बाबूराम, देशराज, अरुण, राजीव कुमार, धर्मेंद्र सिंह, दिवान सिंह व पुखराज आदि मौजूद रहे।