फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने की अफजलगढ़ को तहसील बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ को तहसील बनाने की पैरवी
विज्ञापन

बिजनौर। बढ़ापुर से भाजपा विधायक सुशांत सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर अफजलगढ़ को तहसील घोषित करने की पैरवी की है।
विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि अफजलगढ़ क्षेत्र में लगभग 186 गांव आते हैं। वर्तमान में यह क्षेत्र धामपुर तहसील के अंर्तगत आता है। अफजलगढ़ में तहसील नहीं होने के कारण तीस किलोमीटर दूर धामपुर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार क्षेत्रीय लोगों द्वारा इस समस्या से अवगत कराए जाने के बाद भी अफजलगढ़ को अभी तक तहसील घोषित नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि सपा शासन में भी उक्त समस्या को उठाया गया था, परंतु तहसील बनाने का मामला अभी ठंडे बस्ते में है। इससे क्षेत्रीय जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधायक ने मांग की है कि अफजलगढ़ को जल्द से जल्द तहसील घोषित किया जाए। उन्होंने बढ़ापुर कस्बे में केंद्रीय विद्यालय खुलवाने की भी मांग की। उन्होंने साथ ही कहा कि यह क्षेत्र शिक्षा में बहुत ही पिछड़ा हुआ है।
विज्ञापन


विश्व दलित परिषद ने की विवेचक बदलने की मांग
बिजनौर। विश्व दलित परिषद के राष्ट्रीय महासचिव बेगराज सिंह ने बताया कि एससी का प्रमाण पत्र गलत तरीके से हासिक कर जिला पंचायत के वार्ड संख्या 51 से चुनाव लड़ने वाली मीना देवी के खिलाफ संगठन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डीएम द्वारा प्रमाण को फर्जी मानते हुए निरस्त किए जाने के बावजूद पुलिस ने इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाई थी। एसपी अतुल शर्मा द्वारा पुन: विवेचना करने के आदेश के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। विवेचक पुन: एफआर लगाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने संगठन की ओर से सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर विवेचना किसी अन्य दरोगा से कराने एवं मीना देवी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी
बरूकी। शुक्रवार को बरूकी में साप्ताहिक बाजार लगता है। ग्राम सुंदरपुर निवासी अंकित कुमार पुत्र फूल सिंह बाजार में खरीदारी करने आया था। उसने बाइक बाजार में खड़ी कर दी और सामान खरीदने चला गया। लौटकर आया तो बाइक गायब थी। बाइक चोरी की सूचना ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल सिंह ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें