काशीराम कॉलोनी में मिला डेंगू का लार्वा, नोटिस जारी
बिजनौर।
काशीराम कॉलोनी के दो घरों के कूलर में पानी में डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने पर मलेरिया विभाग ने गृह स्वामियों को नोटिस जारी किया है। उन्हें 24 घंटे में मच्छर के लार्वा को समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। दो बार लार्वा मिलने पर गृह स्वामियों के खिलाफ आईपीसी धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
डीएमओ बृजभूषण के नेतृत्व में सोमवार को मलेरिया निरीक्षक आशतोष सिंह व सुरेंद्र सिंह ने आवास-विकास स्थित कांशीराम कॉलोनी का निरीक्षण किया। वहां धनीराम व विपिन कुमार के घर के कूलरों में जमा पानी में डेंगू मच्छर का लार्वा मिला। इसके बाद विभाग ने दोनों गृह स्वामियों को नोटिस जारी कर दिया। विभाग ने 24 घंटे के अंदर भौतिक, रासायनिक, जौविक व अन्य किसी भी माध्यम से लार्वा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि टीम के दोबारा निरीक्षण मेें भी लार्वा मिला तो दोनों के खिलाफ धारा 188 की कार्रवाई की जाएगी।