फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्तों के वाहनों से डीजे व एंप्लीफायर उतरवाए तो होगा अंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे उतरवाया तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

बिजनौर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने यूपी-उत्तराखंड के बॉर्डर पर शिवभक्तों के वाहनों से डीजे एवं एंप्लीफायर उतारने का कड़ी निंदा की। संगठनों ने प्रशासन से डीजे एवं एंप्लीफायर न उतारने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रगति विहार स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में विहिप के धर्म प्रचार के प्रांत मंत्री अनिल पांडे ने कहा कि बिजनौर और श्यामपुर (उत्तराखंड) पुलिस की संयुक्त टीम ने शिवभक्तों के वाहनों से डीजे एवं एंप्लीफायर उतरावा दिए है। इसे लेकर संगठनों में रोष है। मांग की कि शिवभक्तों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए उनकी परंपराओं की समुचित सुरक्षा व्यवस्था करें। प्रदेश के अन्य जिलों की तरह बिजनौर में भी डीजे न उतरवाए जाएं। भविष्य में शिवभक्तों के वाहनों से डीजे एवं एंप्लीफायर उतरवाए गए तो विहिप आंदोलन करेगा। बैठक में रामपाल सिंह, कमला चौधरी, नीरज टॉक, सुनील वर्मा, सूजन, अनिल चौधरी, शिवम, सचिन आदि लोग मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप चौहान और संचालन जितेंद्र चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें