फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो कपड़ा व्यापारियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दो कपड़ा व्यापारियों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराने से दो कपड़ा व्यापारियों की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नहटौर के गांव बेरमनगर निवासी गुलाब (40), शुऐब (25) व उनका साथी आबिद सोमवार सुबह वैगनआर गाड़ी से नहटौर से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। बिजनौर-नहटौर मार्ग पर नांगल जट गांव से पहले चुड़ियाखेड़ी के निकट गाड़ी चला रहे शुएब को नींद आ गई। नींद के कारण ढाबे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार पीछे से घुस गई। हादसे में गुलाब व शुऐब की मौके पर ही मौत हो गई। पुुलिस ने घायल आबिद को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसको मेरठ रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक, तीनों कपड़ा व्यापारी थे और गुजरात से कपड़ा लेने जा रहे थे। तीनों को दिल्ली एयरपोर्ट से गुजरात के लिए फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें