बिजनौर। जिले के होनहार कबड्डी खिलाड़ी आशीष तोमर ने हरियाणा के जिला जींद में हुई जस्ट कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन किया है। इसके लिए उसे प्रमाण पत्र एवं मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया।
किरतपुर क्षेत्र के गांव आलमपुरगंगा उर्फ गंगावाला निवासी सत्यजीत सिंह के होनहार सुपुत्र आशीष तोमर ने दो और तीन मार्च को हरियाणा के जिला जींद में हुई दो दिवसीय जस्ट कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके लिए उसे प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वर्तमान में आशीष बिजनौर पब्लिक स्कूल का कक्षा 11 वीं का छात्र है। कोच अशोक कुमार त्यागी के अनुसार आशीष सीबीएसई बोर्ड की ओर से आयोजित क्लस्टर कबड्डी के अंडर-17 वर्ग में खेल चुका है। इसमें उसे सिल्वर मेडल मिला था। आशीष ने बताया कि वह प्रो-कबड्डी स्टार बनकर देशभर में अपने गांव और जिले का नाम रोशन करना चाहता है। इसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहा है। वह अपनी पढ़ाई के साथ साथ सुबह शाम कबड्डी की प्रैक्टिस करता है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है।