फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदारीपुर में बिजलीघर का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मदारीपुर में बिजलीघर का निर्माण शुरू
विज्ञापन

नूरपुर। ग्राम मदारीपुर में बनने वाले 33/11 बिजलीघर की नगीना सांसद यशवंत सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद आधारशिला रखी। करीब तीन करोड़ की लागत से बनने वाले बिजलीघर के निर्माण से क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक गांव लाभान्वित होंगे।
क्षेत्र में लो वोल्टेज एवं ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण पिछले कई वर्षों से बिजलीघर के निर्माण की मांग कर रहे थे। गांव मदारीपुर निवासी अमित शर्मा, सुमित शर्मा ने बिजलीघर के निर्माण के लिए अपनी दो बीघा जमीन दान दी। इसके बाद वहां बिजलीघर स्वीकृत हो गया। शुक्रवार को सांसद यशवंत सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद बिजलीघर की आधारशिला रखी। उक्त बिजलीघर तीन करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। इससे क्षेत्र के मदारीपुर, राहूनंगली, अहीरपुरा, चेहली, कीकर, खजूरी, छजुपुरा, जाफरपुर कोट, आजमपुर, धूंधली, किरतपुर, समेत करीब एक दर्जन से अधिक गांव लाभान्वित होंगे। अभी इन गांवों को नूरपुर बिजलीघर से सप्लाई दी जाती है। इस मौके पर सांसद ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम करते हुए भाजपा शासन में सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। आयुष चौहान ने कहा कि बिजली को लेकर जितना कार्य भाजपा की सरकार में हुआ, उतना कार्य कोई सरकार नहीं करा पाई है। इस मौके पर एसडीओ दिनेश कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता सीपी सिंह, अधिशासी अभियंता लाल सिंह राकेश, जेई बीएल वर्मा, ड्राफ्टमैन धर्मेंद्र सिंह, ललित वर्मा, भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता सीपी सिंह के अनुसार मदारीपुर में 33/11 केवी का बिजलीघर बन रहा है। बिजलीघर पर पांच-पांच एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर स्थापित होंगे। निर्माण कार्य जुलाई तक पूरा हो जाएगा। मदारीपुर में बिजलीघर बनने के बाद नूरपुर और पैजनिया बिजलीघरों का लोड कम हो जाएगा। मदारीपुर बिजलीघर से 20 से अधिक गांवों को फायदा होगा। इन गांवों को घरेलू बिजली के साथ नलकूप के लिए अधिक वोल्टेज की बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें