दुर्घटना में घायल की उपचार के दौरान मौत
मंडावर। बहसूमा में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मोहल्ला बंजारान निवासी अजीम (22) पुत्र नसीर अहमद दिल्ली में रहकर एल्यूमीनियम के गेट बनाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार अजीम 21 फरवरी की रात को बाइक से अपने घर आ रहा था। बहसूमा के पहुंचने पर किसी वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर से घायल हो गया था। डायल 100 ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन उसके पास मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वहां के चिकित्सकों की सलाह पर दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में ले गए। शुक्रवार को अजीम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।