धामपुर। स्योहारा क्षेत्र के नन्हें सिंह, दिनेश कुमार, भूदेव सिंह का आरोप है कि उनके क्षेत्र के एक गांव में पूर्ति विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से बिना लाइसेंस के पेट्रोल पंप चल रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। आरोप है कि ग्रामीणों की शिकायत पर आरोपित पंप स्वामी के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। लेकिन पिछले कुछ समय से आरोपी ने फिर से पंप को चलाना शुरू कर दिया। वहीं, एसडीएम वीरेंद्र कुमार मौर्य का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।