फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक योजनाओं की किसानों को जानकारी दी

Tue, 26 Feb 2019 12:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
साक्षरता परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कादराबाद। कादराबाद किसान सेवा सहकारी समिति पर जिला सहकारी बैंक अफजलगढ़ की ओर से नाबार्ड के बैनर तले वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में किसानों एवं खातेदारों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बैंक शाखा प्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि कृषक अपना ऋण समय से अदा करके कुल तीन प्रतिशत ब्याज पर ऋण योजनाओं का लाभ उठा सकते है। बैंक से आरटीजीएस/नैफ्ट के माध्यम से धन अन्य किसी बैंक को आसानी से कहीं भी भेजा जा सकता है। प्रधानमंत्री जन धन योजना इंश्योरेंस की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को पूर्व ब्लाक प्रमुख पति मलकीत सिंह, हजूरा सिंह, ओमप्रकाश सिंह ने संबोधित किया। अध्यक्षता दलीप राणा, संचालन एमडी मदन पाल सिंह ने किया। इस अवसर पर जसपाल सिंह, सतेंद्र फौजी, शरीफ अहमद, प्रदीप सिंह, जय सिंह, चौधरी सतेंद्र सिंह, विधान चंद पांडे, तुलाराम सिंह, नाजिम अली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें